करोड़ों की लागत से बन रहे सीएचसी भवन में घटिया निर्माण के आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
करोड़ों की लागत से बन रहे सीएचसी भवन में घटिया निर्माण के आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : शिमला में 8 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन राजकीय अनारदेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पत्थरों की चिनाई में सूखे पत्थर लगाए जा रहे हैं तथा केवल ऊपर से सीमेंट का मसाला डालकर खानापूर्ति की जा रही है। निर्माण स्थल की तस्वीरें भी कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही हैं, जिनमें पत्थरों के बीच पर्याप्त मसाला दिखाई नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी भवन निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत संबंधित विभाग और अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों की कथित मिलीभगत के चलते अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जिस भवन में क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और उपचार की व्यवस्था होनी है, यदि उसी का निर्माण मानकों के विपरीत होगा तो यह भविष्य में गंभीर खतरा साबित हो सकता है।
ग्रामीणो ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिला कलेक्टर झुंझुनूं को पत्र भेजकर निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की धनराशि से बन रहे इस भवन में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके और आमजन को एक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य केंद्र मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2220910


