[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय महादेवी खेडवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया योग दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय महादेवी खेडवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया योग दिवस

राजकीय महादेवी खेडवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया योग दिवस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजकीय महादेवी खेडवाल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शिमला में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने की। शारीरिक शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों और स्टाफ को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम सहित अनेक प्रकार के योगासन करवाए गए।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल, मण्डल महामंत्री कर्ण सिंह, शिमला सरपंच प्रतिनिधि डॉ. शीशराम निनानिया, पूर्व शारीरिक शिक्षक रामनिवास यादव सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता भी बढ़ाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Related Articles