[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया योग व स्वच्छता की दिलाई शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया योग व स्वच्छता की दिलाई शपथ

चिराना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया योग व स्वच्छता की दिलाई शपथ

उदयपुरवाटी : चिराना ग्राम पंचायत में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। पूर्व उपनिदेशक वेद चंद्रकांत गौतम की उपस्थित में लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में ग्राम प्रशासक राजेंद्र सिंह शेखावत एवं उपसरपंच मोहम्मद इकबाल शेख ने भी योगाभ्यास में भाग लेते हुए लोगों से नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस विद्यालय की प्रधानाचार्य सुरभि गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है। अंत में सभी को नियमित योग करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही प्रतिदिन दो घंटे स्वच्छता कार्य में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया गया। इस मौके प्रधानाचार्य सुरभि गुप्ता, चंद्रकांत गौतम, रामावतार अग्रवाल फूलचंद सैनी विनोद पारीक राकेश अग्रवाल रामदेव जांगिड़ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित है।

Related Articles