भक्तमाल कथा में संत महिमा का गुणगान, सजी करमेती बाई और दादूदयाल की झांकी
भक्तमाल कथा में संत महिमा का गुणगान, सजी करमेती बाई और दादूदयाल की झांकी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : किशोरपुरा सीमा पर मोरिंडा स्थित पलटू दास अखाड़े के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा के छठे दिन कथावाचक रामस्वरूप दास महाराज ने संत दादूदयाल, गरीबदास, पीपाजी महाराज, करमेती बाई और भक्त धन्ना की भक्ति व त्याग का वर्णन किया।
कथावाचक ने कहा कि संत दादूदयाल निर्गुण भक्ति परंपरा के महान संत और दादूपंथ के प्रणेता थे। उन्होंने जाति-पांति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर प्रेम, ज्ञान और समरसता का संदेश दिया। कथा के दौरान करमेती बाई, भगवान श्रीकृष्ण और संत दादूदयाल महाराज की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मीरा बाई के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। मंदिर कमेटी ने बताया कि 23 जून को रात्रि जागरण में लोक कलाकार राजेंद्र राव धानोता भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा 24 जून को हवन, विशाल भंडारा और मेले का आयोजन होगा।
इस दौरान धाम के महंत रघुनाथ दास महाराज, मंदिर कमेटी अध्यक्ष गजराज सिंह शेखावत, महेश शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, इन्द्र सिंह शेखावत, सांवरमल सैनी, धवल कुमार बिछवाल, सांवरमल खटाणा, भाताराम रावत, रतन सिंह राठोड़, निवास सैनी, राधेश्याम कुमावत, हनुमान भंडारी, सुखानंद सैनी, बिलास सैनी, सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2220636


