मुख्य दरवाजे से चंद इंच दूर खड़ा लोहे का पोल, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान परिवार, ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : वार्ड नंबर 3 स्थित चौरड़िया चौक में निवासी रतनलाल चौरड़िया ने अपने घर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने लगे बिजली के पोल को हटाने की मांग को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि मुख्य गेट के ठीक सामने लगा लोहे का बिजली पोल परिवार के लिए परेशानी और खतरे का कारण बना हुआ है।
रतनलाल चौरड़िया ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 2 जून को बिजली विभाग को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग की उदासीनता के कारण परिवार को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, वहीं किसी भी समय दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि मकान के मुख्य दरवाजे से कुछ ही इंच की दूरी पर लोहे का बिजली पोल लगा हुआ है। पोल के ऊपर विद्युत लाइन होने के कारण बच्चों को छत पर जाने में भी डर लगता है। विशेष रूप से बारिश के मौसम में लोहे के पोल के कारण करंट फैलने की आशंका से परिवार हर समय भय के साये में जी रहा है।
रतनलाल चौरड़िया ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही बिजली का पोल हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थापित नहीं किया गया तो वे अनशन शुरू करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।
स्थानीय नागरिकों ने भी जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग से मामले में गंभीरता दिखाने तथा जल्द कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। अब देखना यह है कि प्रशासन और बिजली विभाग इस समस्या का समाधान कब तक कर पाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2220578


