स्टे रिलैक्स्ड फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ
फिजियोथैरेपी चिकित्सा पद्धति जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है। - राजेंद्र सिंह राठौड़
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर नई सड़क स्थित स्टे रिलेक्सड फिजियोथैरेपी एण्ड रिहेबिलिटेशन हॉस्पिटल का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ महेश शर्मा ने की वशिष्ठअतिथि विधायक हरलाल सहारण, डॉ वासुदेव चावला पूर्व प्रदेश मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता पदम सिंह राठौड़, पराक्रम सिंह राठौड़, चंद्राराम गुरी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल बालान, सत्तार खान जिला मंत्री भाजपा, अख्तर खान भाजपा प्रवक्ता, इलियास खान समाजसेवी, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ रमाकांत वर्मा, डॉ एफ एच गोरी पूर्व पीएमओ, डॉ इकराम हुसैन, डॉ अहसान गोरी, डॉ अमजद खान, सांवरमल गहलोनिया पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, असगर अली जोईया पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डॉ शाहनवाज, डॉ गफ्फार खान, डॉ हकीम खोकर, डॉ अभिषेक, डॉ मंजीत, डॉ विकास जांगीड़,डॉ जे बी खान प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज, संग्राम सिंह राठौड़ डीपीओ, राजेंद्र सैनी, अनिल कुमार सी एच ओ, शिक्षाविद यूनुस खान, शिक्षाविद खालिद तुगलक, शिक्षाविद अरशद खान, अतिथियों का फूल माला एवं साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ अख्तर खान, डॉ पुष्पा खारड़िया, डॉ राशीद खान ने अतिथियों का स्वागत किया। और पौधा भेंट कर स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया । मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा यह फिजियोथैरेपी हॉस्पिटल स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सराहनीय और जनहितैषी कदम है। आज की आधुनिक और भाग दौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक समस्याएं जैसे पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द और पैरालिसिस बेहद आम हो चुकी हैं। यह नया अस्पताल आधुनिक मशीनों और अनुभवी डॉक्टरों की मदद से मरीजों को बिना दवा और सर्जरी के दर्द से राहत दिलाएगा।

फिजियोथैरेपी न केवल गंभीर चोटों से उबरने में मदद करती है, बल्कि यह मरीजों को आत्मनिर्भर और सक्रिय जीवन जीने की नई राह दिखाती है। इस अस्पताल के खुलने से स्थानीय निवासियों को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह हॉस्पिटल समाज को स्वस्थ और गतिमान बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ महेश कुमार शर्मा ने कहा फिजियोथेरेपी (भौतिक चिकित्सा) शरीर को बिना दवाओं के स्वस्थ और गतिशील बनाने का एक प्रभावी तरीका है। यह दर्द से राहतः एवं मांसपेशियों और जोड़ों के पुराने दर्द को प्राकृतिक रूप से कम करती है। ओर गतिशीलता में सुधार करती है ।
चोट या सर्जरी के बाद शरीर की मूवमेंट और लचीलेपन को वापस लाती है। सर्जरी से बचावः नियमित थेरेपी से कई बार गंभीर ऑपरेशनों की नौबत नहीं आती। चोट से रिकवरीः खेल-कूद या दुर्घटना के कारण लगी चोटों को जल्दी ठीक करने में मदद करती है। स्ट्रोक और न्यूरो सुधारः स्ट्रोक के बाद शरीर के अंगों को दोबारा सक्रिय बनाने में सहायक है। यह ढलती उम्र में गिरने के जोखिम को कम कर संतुलन सुधारती है। यह सुरक्षित चिकित्सा पद्धति जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है।
कार्यक्रम में करामत खान उर्दू अदीब, विनोद खारड़िया, सुभान खान, शराफत खान, प्राप्त खान, इनायत खान, साजिद तुगलक, एडवोकेट भरत सिंह, संदीप, इमरान बि खान, अफजल खान, अंबिका सारण, संजू देवी, कमला सुराणा, सुषमा मारू, प्रकाश नायक एडवोकेट, जावेद खान एडवोकेट, हाजी क्यूम, बनवारी लाल, महावीर खारडिया, सुरेंद्र रॉयल, जबार अली, तोफीक खान, जीवन खान, बनवारी लाल चोटिया, राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र बावलिया, इमरान खान एम आर, गोपाल शर्मा, शाहनवाज खान, मंजूर खान, अब्बास खान, समीर खान आमु, विजेंद्र, तरुण खारड़िया, जाकिर, गोवर्धन पवार, ताहिर, उमर, अब्दुल्ला, शाहिद, अजीज खान, हन्ना मोयल, मनोज ईनदलिया, अनीता, बबीता, विनीता, आदि काफी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ अख्तर खान, डॉ पुष्पा खारडीया, डॉ राशीद खान ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप कुमार ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2220553


