[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 13 में लो वॉल्टेज से लोग परेशान:महिलाओं ने किया प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर और तार बदलने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

वार्ड 13 में लो वॉल्टेज से लोग परेशान:महिलाओं ने किया प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर और तार बदलने की मांग की

वार्ड 13 में लो वॉल्टेज से लोग परेशान:महिलाओं ने किया प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर और तार बदलने की मांग की

सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड नंबर 13 में लो वॉल्टेज की समस्या से परेशान महिलाओं ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिछले दो महीनों से जारी इस समस्या के कारण क्षेत्र के करीब 70 घरों में बिजली आपूर्ति बेहद कमजोर हो गई है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं सावित्री सोनी, नूरबानो, भतेरी, साजिदा, सायरा, सीमा और माफिया ने बताया- लो वॉल्टेज के कारण घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज और अन्य बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। कई उपकरण खराब भी हो चुके हैं। मोहल्ले में अधिकांश परिवार मजदूरी पर निर्भर हैं।

बिजली उपकरणों के बार-बार खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए, महिलाओं ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मोहल्ले में नया ट्रांसफार्मर लगाने और पुराने तारों को बदलने की मांग की गई है।

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles