[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में येलो अलर्ट, बिजली की गर्जना के साथ बूंदाबांदी:घने बादलों से उमस भरी गर्मी से मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में येलो अलर्ट, बिजली की गर्जना के साथ बूंदाबांदी:घने बादलों से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

चूरू में येलो अलर्ट, बिजली की गर्जना के साथ बूंदाबांदी:घने बादलों से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

चूरू : चूरू में रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर करीब दो बजे आकाशीय बिजली की गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम में बदलाव आया और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 24 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, 22 से 25 जून के बीच बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी और बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

चूरू में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते रविवार को आंधी और बारिश की पूरी संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

Related Articles