चूरू में 3 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद:धनिया-अजवाइन की आड़ में हो रही थी तस्करी, 1 आरोपी गिरफ्तार
चूरू में 3 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद:धनिया-अजवाइन की आड़ में हो रही थी तस्करी, 1 आरोपी गिरफ्तार
चूरू : चूरू पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। तारानगर पुलिस ने धनिया और अजवाइन के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा 300 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। इसकी बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है। एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल किए गए ट्रक को भी जब्त कर लिया है।
तारानगर थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि टीम ने NH-52 पर न्यू बालाजी होटल के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका। जांच करने पर ट्रक में रखे मोटा धनिया और अजवाइन के कट्टों के नीचे विशेष रूप से बनाए गए बॉक्स में 20 कट्टों में कुल 300 किलोग्राम डोडा पोस्त छिपा मिला।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने डोडा-पोस्त बरामद कर गुरदासपुर, पंजाब निवासी 51 वर्षीय रमेशचंद उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में तारानगर थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई, एसआई सत्यप्रकाश, हेड कॉन्स्टेबल मायाराम, कॉन्स्टेबल बलवान, हंसराम और अनिल कुमार की टीम की मुख्य भूमिका रही। चूरू डीएसटी ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2220516


