[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीपीटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

जीपीटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

जीपीटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : जीपीटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर परसंजय टांटिया, पवन जांगिड़, झूमर माल माली, उदारम माली, भंवरलाल माली, संदीप स्वामी, कोच राहुल और कोच महेश माली और जी पी टी स्टाप मौजुद रहा

Related Articles