ग्रामीण सेवा शिविर में ‘सजग लाडो’ अभियान का आगाज, 10 नवजात बेटियों का मनाया जन्मोत्सव
ग्रामीण सेवा शिविर में ‘सजग लाडो’ अभियान का आगाज, 10 नवजात बेटियों का मनाया जन्मोत्सव
सीकर : पंचायत समिति नेछवा के सुतोद ग्राम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला अधिकारिता विभाग की ओर से ‘सजग लाडो’ अभियान की शुरुआत की गई।
शिविर में क्षेत्र की 10 नवजात बेटियों का सामूहिक बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान नवजात बालिकाओं की माताओं को टिफिन भेंट कर सम्मानित किया गया और बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया गया।
शिविर में महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया, जिसमें ‘कालीबाई भील उड़ान योजना’ के तहत पात्र महिलाओं व किशोरियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि बेटियां समाज की ताकत हैं और उनके शिक्षित व आत्मनिर्भर बनने से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2218865


