[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना को मिली नई एसडीएम शंकुतला:पद लंबे समय से रिक्त था, श्रीगंगानगर से हुआ तबादला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना को मिली नई एसडीएम शंकुतला:पद लंबे समय से रिक्त था, श्रीगंगानगर से हुआ तबादला

बुहाना को मिली नई एसडीएम शंकुतला:पद लंबे समय से रिक्त था, श्रीगंगानगर से हुआ तबादला

पचेरी : राज्य सरकार ने बुहाना उपखंड अधिकारी (एसडीएम) पद पर शंकुतला को नियुक्त किया है। यह पद लंबे समय से रिक्त था। शंकुतला का स्थानांतरण श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर उपखंड अधिकारी पद से बुहाना के लिए किया गया है। उनकी नियुक्ति आरएएस अधिकारियों की देर रात जारी तबादला सूची में हुई।

बुहाना में एसडीएम का पद लंबे समय से खाली होने के कारण उपखंड स्तर के प्रशासनिक कार्य, राजस्व मामले, जनसुनवाई और विभिन्न सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा था। आम जनता को प्रशासनिक कार्यों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों को अतिरिक्त व्यवस्थाओं के तहत काम करना पड़ रहा था।

बुहाना क्षेत्र के लोग लंबे समय से नियमित एसडीएम की नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इस नई नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान होने की उम्मीद है।

तबादला सूची जारी होने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने नए एसडीएम के शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद जताई है। नियमित उपखंड अधिकारी की नियुक्ति से राजस्व, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की निगरानी अधिक प्रभावी होने की संभावना है।

Related Articles