[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल संचालक के साथ मारपीट कर सामान लूटा:30 कुर्सियां, 10 टेबल और 10 पलंग ले गए बदमाश, जान से मारने की भी धमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

होटल संचालक के साथ मारपीट कर सामान लूटा:30 कुर्सियां, 10 टेबल और 10 पलंग ले गए बदमाश, जान से मारने की भी धमकी दी

होटल संचालक के साथ मारपीट कर सामान लूटा:30 कुर्सियां, 10 टेबल और 10 पलंग ले गए बदमाश, जान से मारने की भी धमकी दी

सादुलपुर : एक होटल पर संचालक के साथ मारपीट कर बदमाश होटल का सामान ले गए। घटना 13 जून 2026 की रात करीब 10 बजे की है। पीड़ित ने राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। मामला सादुलपुर तहसील के डोकवा गांव का है।

होटल का बिखरा पड़ा सामान
होटल का बिखरा पड़ा सामान

डोकवा निवासी महावीर सिंह पुत्र माणकराम धिघवाल ने अपनी शिकायत में बताया- 13 जून 2026 की रात करीब 10 बजे डोकवा रोड पर मूंदीताल के अड्डे के पास स्थित उनके होटल पर कुछ लोग पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

फर्नीचर सहित अन्य सामान ले गए बदमाश

हमलावर होटल से करीब 30 कुर्सियां, 10 टेबल और 10 पलंग सहित अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने कब्जे वाली भूमि की जुताई को भी दोबारा ट्रैक्टर से पलट दिया। शिकायत में डोकवा निवासी भागीरथ धिघवाल और मूंदी बड़ी, तहसील राजगढ़ निवासी विनोद पुत्र अमीलाल पूनियां को नामजद किया गया है। इनके साथ 10-12 अन्य लोग भी शामिल थे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

Related Articles