सिंघाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
सिंघाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
सिंघाना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंघाना में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम पूर्व सरपंच महावीर प्रसाद शर्मा के निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल कालोदिया ने की, जबकि संचालन युवा कांग्रेस के जिला सचिव लकी शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव नरेंद्र शर्मा, समाजसेवी जितेंद्र शर्मा एवं मधुसूदन शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आमजन के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान नाथू मीणा, घीसाराम मीणा, सुरेश शर्मा, तारकेश्वर शर्मा, मोहनलाल शर्मा, महेश शर्मा, लाल मिस्त्री, सुरेश जांगिड़, मैक्स नायक, सतवीर गजराज, संदीप, मोहित, बजरंग मीणा, महिपाल मीणा, पिंटू शास्त्री, अनिल कुमार, रवि मीणा, दिनेश सैनी, बब्लेश शर्मा, शशिकांत शर्मा, मोनू शर्मा, बिल्लू जाट, पिंटू, दीपेश शर्मा, प्रकाश मीणा एवं अमर सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2218922

