[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रसुलपुर शिविर में 3 किमी रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज:200 काश्तकारों को मिला लाभ, तीन ग्रामीणों को मिले पट्टे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रसुलपुर शिविर में 3 किमी रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज:200 काश्तकारों को मिला लाभ, तीन ग्रामीणों को मिले पट्टे

रसुलपुर शिविर में 3 किमी रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज:200 काश्तकारों को मिला लाभ, तीन ग्रामीणों को मिले पट्टे

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के रसुलपुर गांव में राज्य सरकार के निर्देश पर ग्रामीण सेवा शिविर लगा। उपखंड अधिकारी सुनील चौहान ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और तीन ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए। शिविर प्रशासक राजेश जांगिड़ की अध्यक्षता में और तहसीलदार सुनील मिल और सह प्रभारी महादेव काजला की देखरेख में यह शिविर संपन्न हुआ। उपखंड अधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर प्रभारी तहसीलदार सुनील कुमार मिल ने बताया कि रसुलपुर की पीएचसी से मैनपुर सीमा तक करीब 3 किलोमीटर लंबे सालों पुराने रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस पहल से क्षेत्र के लगभग 200 काश्तकारों को अपने खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। यह रास्ता आगे गुढ़ा गोड़जी से भी जुड़ता है, जिससे क्षेत्रवासियों को सीधा मार्ग उपलब्ध होगा।

सालों पुराने मामले का निपटारा

तीन ग्रामीणों को पट्टे वितरित

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अन्य सेवाएं भी प्रदान की गईं। पंचायत राज विभाग ने तीन ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए। दो जन्म प्रमाण पत्र, तीन विवाह प्रमाण पत्र और तीन मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए, साथ ही 16 जनाधार कार्डों का सत्यापन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई, जबकि चिकित्सा विभाग ने 400 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित कीं।

इस ग्रामीण सेवा शिविर में डॉ. अमृता शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी सुनील ताखर और विकास गुर्जर, पटवारी व रमेश सैनी, भगवानाराम आरआई ,प्रीति कुमारी, सिकंदर कुमावत, सुशीला सीएमसी, सौरभ पांडला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles