सुजानगढ़ के बाजार में चार दिन से गंदा पानी जमा:दुकानदारों का व्यापार हो रहा बाधित, रास्ता जाम कर जताया रोष
सुजानगढ़ के बाजार में चार दिन से गंदा पानी जमा:दुकानदारों का व्यापार हो रहा बाधित, रास्ता जाम कर जताया रोष
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के मुख्य बाजार में चार दिन से गंदा पानी जमा होने के कारण दुकानदारों में आक्रोश है। सड़क पर जमा गंदे पानी से परेशान सिंघी मंदिर के पीछे के दुकानदारों ने ने शुक्रवार की दोपहर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने विधायक मनोज मेघवाल, बीजेपी नेता संतोष मेघवाल, खेमाराम मेघवाल, तहसीलदार व आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया।
दुकानदारों का व्यापार हुआ चौपट
लोगों ने बताया-पिछले चार से यहां पर काला गंदा पानी पड़ा है और प्रशासन किसी प्रकार की सुध नहीं ले रहा है। जिसके कारण इस सड़क पर दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है। दुकानदारों ने कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए। अन्यथा यह रास्ता अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही नगर परिषद का घेराव किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217862


