[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राहुल गांधी का जन्मदिवस “न्याय दिवस” के रूप में मनाया, विचार गोष्ठी, वृक्षारोपण व फल वितरण आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राहुल गांधी का जन्मदिवस “न्याय दिवस” के रूप में मनाया, विचार गोष्ठी, वृक्षारोपण व फल वितरण आयोजित

राहुल गांधी आधुनिक भारत की नई विचारधारा के प्रतीक : संतोष सैनी

झुंझुनूं : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ओबीसी विभाग के चेयरमैन अनिल जयहिंद के आह्वान तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव के निर्देशानुसार कांग्रेस ओबीसी विभाग झुंझुनूं द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस “न्याय दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी भवन (जाट बोर्डिंग) में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने कहा कि राहुल गांधी आज केवल एक व्यक्ति का नाम नहीं हैं, बल्कि आधुनिक भारत की नई विचारधारा और सामाजिक न्याय की आवाज बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि तमाम राजनीतिक विरोध और आलोचनाओं के बावजूद राहुल गांधी ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उनके नेतृत्व और प्रतिबद्धता ने देश के करोड़ों लोगों में नई उम्मीद और विश्वास जगाया है।

संतोष सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने लगातार वंचित, पिछड़े, दलित, आदिवासी और कमजोर वर्गों के हकों की आवाज बुलंद की है। यही कारण है कि आज देश का एक बड़ा वर्ग उन्हें सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति का मजबूत चेहरा मानता है। उन्होंने कहा कि देश को सकारात्मक दिशा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में राहुल गांधी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को फल वितरण कर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी विभाग चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष भांबू, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सैनी, एनएसयूआई जिला महासचिव इमरान झुंझुनूं शमशाद खान सीरियासर प्यारेलाल तेतरवाल विशंभर पूनिया, निरंजन मीणा, बंटी चनानिया, अविनाश राव, निखिल, सुभाष, नरेंद्र, सचिन राव, मोहम्मद अयूब, प्रदीप फागणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles