दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, लाभार्थियों को बांटे आवासीय पट्टे
ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
चिड़ावा : पंचायत समिति चिड़ावा की ग्राम पंचायत किशोरपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में शुक्रवार को विधायक राजेंद्र भांबू ने पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया।
शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित कर स्वामित्व का अधिकार दिया गया। विधायक भांबू ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य गांव स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। एसडीएम नरेश सोनी ने कहा कि शिविरों से आमजन को एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं मिल रही हैं। विकास अधिकारी अनीषा बिजारणियां ने लंबित प्रकरणों के प्राथमिकता से समाधान की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217792


