[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशामुक्त भारत अभियान: पोस्टर व आईईसी सामग्री का विमोचन, 26 जून तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नशामुक्त भारत अभियान: पोस्टर व आईईसी सामग्री का विमोचन, 26 जून तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम

नशामुक्त भारत अभियान: पोस्टर व आईईसी सामग्री का विमोचन, 26 जून तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नशामुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को एडीआर भवन में नशा विरोधी पोस्टर एवं जन-जागरूकता सामग्री (आईईसी) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. महेन्द्र के. सोलंकी, सीजेएम अनुमा सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन पूनियां सहित अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. पवन पूनियां ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के तहत जिले में 17 से 26 जून तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत साइकिल रैली, मानव श्रृंखला, योग-ध्यान शिविर, नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे। 26 जून को जिला स्तरीय समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों पर चर्चा होगी।

Related Articles