[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का सीकर में होगा स्वागत, शेखावाटी रेल विकास समिति सौंपेगी मांग पत्र

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का सीकर में होगा स्वागत, शेखावाटी रेल विकास समिति सौंपेगी मांग पत्र

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का सीकर में होगा स्वागत, शेखावाटी रेल विकास समिति सौंपेगी मांग पत्र

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को स्पेशल ट्रेन से बीकानेर से चूरू-सीकर होते हुए जयपुर जाएंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति ने सीकर जंक्शन पर भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया है।

समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि रेलमंत्री के सीकर पहुंचने पर बैंड बाजे के साथ साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान उन्हें चिड़ावा के प्रसिद्ध पेड़े खिलाकर आगामी 18 जुलाई को झुंझुनूं स्टेशन पर आयोजित होने वाले जन्मदिन समारोह का निमंत्रण पत्र भी दिया जाएगा।

समिति की ओर से रेलमंत्री को “झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन” अभियान से जुड़ा मांग पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही क्षेत्र में नई रेल सेवाएं शुरू करने सहित अन्य रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी जाएगी।

Related Articles