अन्नपूर्णा रसोई का आयुक्त ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों के साथ बैठकर किया भोजन
अन्नपूर्णा रसोई का आयुक्त ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों के साथ बैठकर किया भोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : “कोई भी भूखा नहीं सोए” के संकल्प को लेकर संचालित अन्नपूर्णा रसोई योजना का नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र कुमार मीणा ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया।
आयुक्त ने जिला परियोजना अधिकारी अरुण कुमार जाखड़ व राजस्व अधिकारी अगिश कुमावत के साथ रसोई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लाभार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और खाने की गुणवत्ता, स्वाद व पौष्टिकता की जांच की। साथ ही टोकन व्यवस्था और रसोई की साफ-सफाई का निरीक्षण किया।
आयुक्त मीणा ने संस्था संचालक को स्वायत्त शासन विभाग की गाइडलाइन की पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर शुद्ध, ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो।
उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217862


