[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में ट्रांसफार्मर विवाद, भाजपा नेताओं ने की समझाइश:चूरू में होगी दोनों पक्षों की वार्ता, बैठक का निर्णय होगा सर्व मान्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में ट्रांसफार्मर विवाद, भाजपा नेताओं ने की समझाइश:चूरू में होगी दोनों पक्षों की वार्ता, बैठक का निर्णय होगा सर्व मान्य

सुजानगढ़ में ट्रांसफार्मर विवाद, भाजपा नेताओं ने की समझाइश:चूरू में होगी दोनों पक्षों की वार्ता, बैठक का निर्णय होगा सर्व मान्य

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के भोजलाई बास के चैंबर चौक में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को ट्रांसफार्मर नहीं लगाने के समर्थन में धरने पर बैठे लोगों के साथ भाजपा नेताओं ने पहुंचकर समझाइश की।

मंडल अध्यक्ष विनय मटोलिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने धरने पर बैठी सुमन सामरिया को भाजपा जिलाध्यक्ष से फोन पर बात करवाई। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसफार्मर विवाद को यहीं रोकते हुए आप दोनों पक्ष चूरू आएं। यहां आपकी वार्ता करवाई जाएगी। वार्ता में जो भी निर्णय होगा, वह सभी को मान्य होना चाहिए।

इस पर सुमन सामरिया समेत धरने पर बैठे लोग मान गए और वार्ता होने तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने की शर्त पर धरना समाप्त कर दिया।

सामरिया ने कहा कि पार्टी का निर्णय मान्य है। जिलाध्यक्ष के सामने जो भी निर्णय होगा वो माना जाएगा। इस दौरान बुद्धि प्रकाश सोनी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, नवरत्न पुरोहित, पवन माहेश्वरी, विजय चौहान, गौरव इंदौरिया, प्रकाश मायछ, प्रेम प्रकाश स्वामी, प्रकाश भार्गव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles