टोकन नंबर बना मददगार, झुंझुनूं पुलिस ने छात्र को लौटाया खोया बैग
टोकन नंबर बना मददगार, झुंझुनूं पुलिस ने छात्र को लौटाया खोया बैग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : ऑटो-टेंपो में सामान भूल जाने के मामलों में झुंझुनूं यातायात पुलिस की टोकन व्यवस्था आमजन के लिए मददगार साबित हो रही है। टोकन नंबर की मदद से एक छात्र का खोया हुआ बैग पुलिस ने वापस दिलवाया।
अलीगढ़ (यूपी) निवासी 15 वर्षीय ऋषि कुमार, जो निजी स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है, पंचदेव से टेंपो में बैठकर रानी सती मंदिर पहुंचा था। जल्दबाजी में उसका स्कूल बैग टेंपो में ही छूट गया। छात्र को टेंपो का टोकन नंबर 302 याद था, जिसकी जानकारी उसने कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने टोकन नंबर के आधार पर टेंपो चालक की जानकारी जुटाई और उसे थाने बुलाया। चालक बैग लेकर थाने पहुंचा। जांच में बैग का पूरा सामान सुरक्षित मिलने पर पुलिस ने बैग छात्र को सौंप दिया।
यातायात प्रभारी राधेश्याम सांखला ने बताया कि टोकन व्यवस्था से अब तक कई लोगों को उनका खोया सामान वापस मिल चुका है। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऑटो-टेंपो में यात्रा करते समय चालक का टोकन नंबर जरूर नोट करें, ताकि जरूरत पड़ने पर सामान वापस दिलाने में आसानी हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217792


