नायक समाज की मांगों को लेकर चूरू से जयपुर तक पैदल मार्च की तैयारी
नायक समाज की मांगों को लेकर चूरू से जयपुर तक पैदल मार्च की तैयारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति (पंजीकृत) द्वारा समाज की विभिन्न मांगों और संवैधानिक अधिकारों को लेकर आगामी जुलाई-अगस्त माह में चूरू से जयपुर तक पैदल मार्च आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। समिति ने इस अभियान में समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों से सहयोग एवं समर्थन का आह्वान किया है।
जिला अध्यक्ष रामेश्वर नायक ने बताया कि नायक समाज से जुड़े मुद्दों के समाधान और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर लंबे समय से विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त, जिला कलक्टर, मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित आंदोलन के तहत जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से समाज की मांगों को रखा जाएगा। इसके लिए जिला, तहसील और राज्य स्तर की सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से आगे की रणनीति तय की जाएगी।
रामेश्वर नायक ने कहा कि समाज की विभिन्न संस्थाओं को एक मंच पर आकर संगठित प्रयास करने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि लंबे समय से समाज विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्षरत है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं मिल पाया है।
उन्होंने बताया कि समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और प्रतिनिधित्व से जुड़े विषयों पर जागरूक करने तथा सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान प्रस्तावित किया गया है। समिति का मानना है कि संगठित प्रयासों से समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
समिति ने प्रदेशभर के नायक समाज के संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217792


