रतनगढ़ शहरी सेवा शिविर का विधायक पूसाराम गोदारा ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
रतनगढ़ शहरी सेवा शिविर का विधायक पूसाराम गोदारा ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
रतनगढ़ : नगरपालिका रतनगढ़ की ओर से टाउन हॉल में आयोजित शहरी सेवा शिविर का विधायक पूसाराम गोदारा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि शिविर में केवल एक-दो पट्टे जारी किए गए हैं और अन्य विभागीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि शिविर में आमजन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी कम रही। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना पर्याप्त तैयारी के शिविर शुरू किए, जिसके कारण अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने शिविर को औपचारिकता बताते हुए कहा कि इससे आमजन को वास्तविक राहत नहीं मिल पा रही है।
विधायक ने नगरपालिका कार्यों में दलालों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। इस दौरान अंबेडकर नगर के लोगों ने जलभराव की समस्या को लेकर विधायक से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि पानी निकासी के लिए सराफ वेल का विद्युत कनेक्शन करवा दिया गया है और जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सहदेव चारण, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, पूर्व कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, रामवीर सिंह राईका सहित नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217792


