[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड बस संचालन से हादसे की आशंका बढ़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड बस संचालन से हादसे की आशंका बढ़ी

चूरू में तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड बस संचालन से हादसे की आशंका बढ़ी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ अग्रसेन नगर से रामसरा बाईपास की ओर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह से ही रोडवेज एवं लोक परिवहन बसों के चालक तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ओवरटेक करते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सवारियों के चक्कर में कई वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

वर्तमान में बारिश का मौसम चल रहा है और सड़कें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। जगह-जगह गड्ढे होने के बावजूद बसों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। वाहन चालक न तो चौराहों पर सावधानी बरतते हैं और न ही गलियों व कट पॉइंट्स पर गति नियंत्रित करते हैं। ऐसे में अचानक किसी वाहन, राहगीर या दोपहिया चालक के सामने आने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

अग्रसेन नगर क्षेत्र में स्थित रेलवे फाटक के पास भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फाटक बंद होने के समय कई वाहन चालक पहले निकलने की होड़ में तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं। कई बार वाहन आपस में टकराने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद चालक अपनी गति पर नियंत्रण नहीं कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन को शीघ्र ही संज्ञान लेना चाहिए।

Related Articles