[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भक्तमाल कथा के चौथे दिन हरि भक्तों की महिमा का वर्णन, शिव-पार्वती विवाह की झांकी रही आकर्षण का केंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भक्तमाल कथा के चौथे दिन हरि भक्तों की महिमा का वर्णन, शिव-पार्वती विवाह की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

भक्तमाल कथा के चौथे दिन हरि भक्तों की महिमा का वर्णन, शिव-पार्वती विवाह की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां 

चंवरा : किशोरपुरा सीमा स्थित मोरिंडा के पलटू दास अखाड़ा पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा के चौथे दिन कथावाचक रामस्वरूप दास महाराज ने विभिन्न युगों के हरि भक्तों, भगवद् प्रेमियों और संप्रदायों के आचार्यों की महिमा का वर्णन किया।

कथावाचक ने कहा कि संत-महात्माओं के चरणों की धूल और उनके चरण चिह्न ही मनुष्य को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने भक्तों के आचरण और भक्ति मार्ग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की आकर्षक झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शिव बारात में देव, गण और असुरों के रूप में सजे कलाकारों ने सामूहिक नृत्य किया। भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महंत रघुनाथ दास महाराज, महंत लक्ष्मण दास महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles