पांच माह बाद खुला बागा परता की ढाणी का उप स्वास्थ्य केन्द्र, ग्रामीणों में खुशी
पांच माह बाद खुला बागा परता की ढाणी का उप स्वास्थ्य केन्द्र, ग्रामीणों में खुशी
बिसाऊ : मलसीसर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बागा परता की ढाणी स्थित राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र करीब पांच माह बाद पुनः शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहने के कारण क्षेत्रवासियों को उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था।
स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति होने और सेवाएं पुनः प्रारंभ होने पर ग्रामीणों ने चिकित्सा कर्मचारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केन्द्र बंद होने से छोटी-छोटी बीमारियों के उपचार के लिए भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
इस अवसर पर एनएसयूआई मंडावा विधानसभा अध्यक्ष साहिल सैयद ने कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र के बंद रहने से आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना पड़ता था। अब केन्द्र के पुनः शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक रीटा चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से स्वास्थ्य केन्द्र पर पुनः चिकित्सा सेवाएं शुरू हो सकी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में केन्द्र पर नियमित रूप से चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य केन्द्र के पुनः संचालन से बागा परता की ढाणी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2217754


