निवारू ग्राम सेवा सहकारी समिति का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
निवारू ग्राम सेवा सहकारी समिति का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
निवारू : ग्राम सेवा सहकारी समिति निवारू का अतिरिक्त रजिस्ट्रार खंड जयपुर मदनलाल गुर्जर, द सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक जयपुर के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार शर्मा एवं ऋण पर्यवेक्षक झोटवाड़ा ब्रांच ओम सिंह राठौड़ की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समिति के कार्यों का अवलोकन करते हुए डीएपी, यूरिया सहित अन्य सामग्री के स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष शंकर यादव ने अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए जर्जर हो चुकी समिति भवन की मरम्मत के लिए राशि उपलब्ध करवाने की मांग रखी। निरीक्षण के दौरान समिति व्यवस्थापक रेखा सैनी, घिसी देवी, नारायण लाल, मोहित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2217728


