भीमसर के डॉ. जुल्फिकार ने मॉरीशस में प्रस्तुत किया शोध पत्र
भीमसर के डॉ. जुल्फिकार ने मॉरीशस में प्रस्तुत किया शोध पत्र
भीमसर : भीमसर गांव के युवा लेखक एवं चिंतक डॉ. जुल्फिकार ने मॉरीशस के वाकोस शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। सेमिनार में उनका शोध पत्र ‘स्वामी विवेकानंद चिंतन और रामकृष्ण मिशन मॉरीशस का अध्ययन’ विषय पर रहा।
स्वामी विवेकानंद के विचारों और रामकृष्ण मिशन पर कई वर्षों से शोध कर रहे डॉ. जुल्फिकार ने बताया कि उनका शोध मॉरीशस में रामकृष्ण मिशन के इतिहास और स्वामी विवेकानंद के वैश्विक प्रभाव को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
यह अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार प्रोफेसर एस. रामरत्नम, प्रोफेसर एम. मंजूर दाऊहू एवं स्वामी स्वरूपानंद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें कई देशों के शोधार्थियों ने भाग लिया।
इससे पहले भी डॉ. जुल्फिकार बांग्लादेश, श्रीलंका और सिंगापुर स्थित रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन संस्थाओं पर शोध कार्य कर चुके हैं। उनके मॉरीशस दौरे को भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217792


