[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सागा में 21 जून को होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम, 50 दिवसीय योगाभ्यास शिविर जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सागा में 21 जून को होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम, 50 दिवसीय योगाभ्यास शिविर जारी

सागा में 21 जून को होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम, 50 दिवसीय योगाभ्यास शिविर जारी

बुहाना : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को खेल मैदान सागा परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं राजकीय आयुर्वेद औषधालय सागा के सहयोग से किया जा रहा है।

आयुष विभाग के निर्देशानुसार कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी के लिए 2 मई से 50 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास शिविर भी प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। डॉ. नीलम लांबा ने बताया कि 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर ग्राम पंचायत स्तर पर सुबह 6 से 8 बजे तक मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योग का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। योग प्रशिक्षक पुरुष प्रवीण कुमार सोनी एवं महिला योग प्रशिक्षक विद्या रेबारी द्वारा नियमित योगाभ्यास करवाया जा रहा है।

योग सत्रों में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है, जिसकी निगरानी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में चिकित्सा कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।

Related Articles