जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित, बैंकिंग व स्वरोजगार योजनाओं की हुई समीक्षा
जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित, बैंकिंग व स्वरोजगार योजनाओं की हुई समीक्षा
झुंझुनूं : जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं परामर्श समिति (डीएलआरसी/डीसीसी) की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित-आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम-अजय और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग, कैशलेस लेन-देन और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
उन्होंने बैंकों में लंबित केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने तथा सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217709


