नीमकाथाना शहरी सेवा शिविर का प्रेमसिंह बाजौर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
नीमकाथाना शहरी सेवा शिविर का प्रेमसिंह बाजौर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
सीकर : नीमकाथाना में आयोजित शहरी सेवा शिविर का राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आमजन को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। बाजौर ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ मिल रहा है और समय की बचत हो रही है।
उन्होंने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने तथा शिविरों जैसी तत्परता अन्य दिनों में भी बनाए रखने का आह्वान किया।
इस दौरान एसडीएम राजवीर यादव, पालिका ईओ रणजीत सिंह, सुरेंद्र खरबास, महेंद्र गोयल, पार्षद शाकिर अली, मन्नालाल सैनी सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217665


