[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में भोपालगढ़ ग्रामीणों का धरना 93वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में भोपालगढ़ ग्रामीणों का धरना 93वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की मांग

खेतड़ी में भोपालगढ़ ग्रामीणों का धरना 93वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की मांग

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 93वें दिन भी जारी रहा।

ग्रामीण खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा लगाए गए मुकदमों को वापस लेने, सती माता आम रास्ते पर लगाए गए गेट हटाने, अभ्यारण्य से आने वाले जंगली जानवरों से मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

धरने की अध्यक्षता श्याम सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।

धरने में गोकुलचंद सैनी, सुरेश कुमावत, जुगल सैनी, मनोज राम, रामोतार, बाबूलाल नायक, नवल किशोर पारीक, रोशन लाल, भूपेंद्र सिंह सोढा, चंदगीराम सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles