बबाई में बीती रात तेज अंधड़ से पेड़-पोल गिरे:कई क्षेत्रों में बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त, विभागीय टीम की मरम्मत जारी
बबाई में बीती रात तेज अंधड़ से पेड़-पोल गिरे:कई क्षेत्रों में बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त, विभागीय टीम की मरम्मत जारी
बबाई : बबाई और आसपास के इलाकों में गुरुवार देर शाम आए तेज अंधड़ के कारण कई स्थानों पर पेड़-पोल गिर गए, जिससे बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते कस्बे में रात भर बिजली गुल रही। स्थानीय निवासी केशव शर्मा ने बताया कि बबाई के पुराने बाजार स्थित शिव मंदिर के पास एक प्राचीन नीम का भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस घटना से पेड़ के नीचे से गुजर रही बिजली लाइनें पूरी तरह से टूट गईं।
रात भर बिजली न होने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। कई घरों के इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए, जिससे लोगों को असुविधा हुई।
विभाग के उच्चाधिकारियों ने बताया कि तेज अंधड़ के कारण कई जगह लाइनें, पोल और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग द्वारा इन सभी क्षतिग्रस्त स्थानों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सुबह से विभाग युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी है। सभी लाइनों को दुरुस्त कर जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2217443


