कंडक्टर की देरी से दो घंटे खड़ी रही रोडवेज बस:जयपुर जाने वाली बस में यात्री परेशान, कार्रवाई की मांग
कंडक्टर की देरी से दो घंटे खड़ी रही रोडवेज बस:जयपुर जाने वाली बस में यात्री परेशान, कार्रवाई की मांग
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में राजस्थान रोडवेज की जयपुर जाने वाली एक बस शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे तक खड़ी रही। परिचालक (कंडक्टर) के समय पर नहीं पहुंचने के कारण यात्रियों से भरी बस निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीटें भरी, इंतजार के बाद उतरी सवारियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस समय पर रवाना होने के लिए तैयार थी और अधिकांश सीटें भर चुकी थीं। लेकिन, कंडक्टर के नहीं पहुंचने से बस का संचालन शुरू नहीं हो सका। यात्रियों को लंबे समय तक बस में इंतजार करना पड़ा, और कुछ यात्रियों को तीन बार बस में चढ़ना-उतरना पड़ा। गर्मी के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी हुई।लंबे इंतजार के बाद कई यात्रियों ने निजी बसों और अन्य वाहनों से यात्रा की। यात्रियों ने आरोप लगाया कि रोडवेज की इस लापरवाही के कारण उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा।
इस संबंध में, श्रीमाधोपुर रोडवेज के मुख्य प्रबंधक त्रिलोकचंद वैष्णव ने बताया कि परिचालक की अनुपस्थिति के कारण बस संचालन में देरी हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर संबंधित परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मुख्य बस स्टैंड परिसर में निजी वाहनों के जमावड़े को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2217443


