चिड़ावा में कार-बाइक की टक्कर, दो गंभीर घायल:प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू रेफर, कार सवार फरार
चिड़ावा में कार-बाइक की टक्कर, दो गंभीर घायल:प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू रेफर, कार सवार फरार
चिड़ावा : चिड़ावा शहर में खेतड़ी रोड पर लाखू आईटीआई के पास गुरुवार शाम करीब चार बजे एक सड़क हादसा हुआ। एक कार और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत निजी वाहन से उप जिला अस्पताल चिड़ावा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, दोनों को झुंझुनू रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कलगांव निवासी 52 वर्षीय घनश्याम पुत्र ओमप्रकाश और 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र विक्रम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216571


