[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानौली हेड कांस्टेबल एएसआई पद पर पदोन्नत:थाना स्टाफ और ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं, बोले- कार्यशैली से विभाग में अलग पहचान बनाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रानौली हेड कांस्टेबल एएसआई पद पर पदोन्नत:थाना स्टाफ और ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं, बोले- कार्यशैली से विभाग में अलग पहचान बनाई

रानौली हेड कांस्टेबल एएसआई पद पर पदोन्नत:थाना स्टाफ और ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं, बोले- कार्यशैली से विभाग में अलग पहचान बनाई

रानौली : रानौली पुलिस थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल सुल्तान सिंह को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर थाने में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें थाना स्टाफ और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रानौली थानाधिकारी रामलाल के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने सुल्तान सिंह को बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। समारोह में अखेपुरा टोल प्लाजा मैनेजर समय सिंह जाट और बिज्जू जिंजवाड़िया सहित अन्य लोगों ने भी सुल्तान सिंह को बधाई दी और उनके बेहतर कार्यों की सराहना की।

थानाधिकारी रामलाल ने इस दौरान कहा कि सुल्तान सिंह ने अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली से विभाग में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पदोन्नति से थाना स्टाफ में उत्साह का माहौल है और यह अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

नवनियुक्त एएसआई सुल्तान सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। सुल्तान सिंह ने आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

Related Articles