[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विभागीय कनवर्जेंस से बनें जनोपयोगी कार्य और सस्टेनेबल एसेट्स: प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विभागीय कनवर्जेंस से बनें जनोपयोगी कार्य और सस्टेनेबल एसेट्स: प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल

विभागीय कनवर्जेंस से बनें जनोपयोगी कार्य और सस्टेनेबल एसेट्स: प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : ग्रामीण विकास शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक लेकर ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर, फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और नीट परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने कहा कि सेवा शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को संतुष्ट किया जाए। विभाग आपसी समन्वय से ऐसे कार्य करें, जिनसे जनसुविधाओं का विस्तार हो और लंबे समय तक उपयोगी रहने वाली संपत्तियां तैयार हों।

उन्होंने ग्रामीण विकास अधिकारियों को वीबी-जीरामजी योजना का प्रचार-प्रसार करने, राजीविका समूहों को मजबूत करने और महिलाओं को ऋण सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को ड्रॉप आउट बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ने और विद्यालयों में बालक-बालिका व दिव्यांग अनुकूल शौचालय सुनिश्चित करने को कहा।

कृषि विभाग को बीज मिनीकिट वितरण, खाद उपलब्धता और खरीफ तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डिस्कॉम अधिकारियों को क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों व पोलों की मरम्मत शीघ्र करवाने को कहा।

बैठक में चिकित्सा सेवाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, दिव्यांग योजनाओं, पीएम स्वनिधि योजना, नाला सफाई, नीट परीक्षा की तैयारियों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने जिले में योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी तथा अधिकारियों को निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एसपी निश्चय प्रसाद एम, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles