[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने किया नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का अवलोकन, ली जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने किया नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का अवलोकन, ली जानकारी

प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने किया नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का अवलोकन, ली जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने गुरुवार को चूरू जिला मुख्यालय पर पुराने कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का अवलोकन किया तथा कूलिंग स्टेशन की कार्य प्रणाली, आने वाले लोगों की संख्या, उपलब्ध सेवाओं आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नजदीकी बस स्टॉप के आसपास खड़े रहने वाले यात्रियों, आमजन आदि को नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का भरपूर लाभ मिले। स्थानीय नागरिकों को सुविधा के बारे में समुचित जानकारी दी जाए तथा संचालक उपलब्ध सुविधाओं को माकूल रखें।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिले में हीट वेव प्रबंधन, गर्मी से बचाव आदि की दिशा में किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया।संचालक ने आगंतुकों की संख्या, उपलब्ध सेवाओं, कूलिंग स्टेशन की कार्य प्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान एसपी निश्चय प्रसाद एम, एसडीएम धीरज झाझड़िया, पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles