[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

19 जून को पंचायतीराज कर्मचारियों का आंदोलन:वेतन विसंगति दूर करने और नियमित नियुक्ति की मांग, बीडीओ से मांगा सामूहिक अवकाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

19 जून को पंचायतीराज कर्मचारियों का आंदोलन:वेतन विसंगति दूर करने और नियमित नियुक्ति की मांग, बीडीओ से मांगा सामूहिक अवकाश

19 जून को पंचायतीराज कर्मचारियों का आंदोलन:वेतन विसंगति दूर करने और नियमित नियुक्ति की मांग, बीडीओ से मांगा सामूहिक अवकाश

चिड़ावा : राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की चिड़ावा उप शाखा ने आंदोलन की घोषणा की है। संगठन के सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने विकास अधिकारी, पंचायत समिति चिड़ावा अनीषा बिजारणियां को सामूहिक अवकाश और मुख्यालय छोड़ने की अनुमति के लिए पत्र सौंपा है।

19 जून को सामूहिक अवकाश

आंदोलन के तहत, सभी मंत्रालयिक कर्मचारी 19 जून को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दिन झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 6 जुलाई को कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जयपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

संगठन ने प्रशासन से इन तिथियों पर अवकाश स्वीकृत करने और कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति देने की अपील की है। इस सामूहिक अवकाश के चलते आगामी दिनों में पंचायत समिति से संबंधित सरकारी और प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका है।

इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सांवरमल मीना सहित कोमल सोनी, सुखवीर सिंह, रणजीत सिंह, सुनिता, विनोद कुमार, सुमन देवी, गरिमा, पुष्पा कुमारी और रेखा, निर्मला मौजूद रहे।

इन मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन कर्मचारियों की मांग है कि ​वेतन विसंगति दूर कि जाए। कर्मचारी अन्य राज्य कर्मचारियों के समान ग्रेड पे और वेतनमान में सुधार की मांग कर रहे है। साथ ही प्रशासनिक और संस्थापन अधिकारी जैसे उच्च पदों का सृजन कर प्रमोशन के अवसर बढ़ान, गृह जिलों में स्थानांतरण की स्पष्ट नीति और आउटसोर्सिंग बंद कर नियमित नियुक्ति करने की मांग शामिल है।

Related Articles