सीकर से 14 साल का नाबालिग लापता:गांव से पढ़ने आया था, नहीं पहुंचा हॉस्टल; मॉर्निंग वॉक के लिए निकली युवती भी गायब
सीकर से 14 साल का नाबालिग लापता:गांव से पढ़ने आया था, नहीं पहुंचा हॉस्टल; मॉर्निंग वॉक के लिए निकली युवती भी गायब
सीकर : सीकर में 14 साल के नाबालिग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट नौवीं कक्षा में पढ़ता है। वह अपने गांव से सीकर आया था, लेकिन हॉस्टल नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है।
नाबालिग के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 16 जून की सुबह करीब 9:20 पर गांव से उनका बेटा सीकर के लिए निकला था। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे उसने किसी दुकानदार का मोबाइल लेकर कॉल किया कि वह सीकर पहुंच गया है और अब स्कूल की तरफ जा रहा है।
इसके बाद नाबालिग के पिता ने हॉस्टल में कॉल किया तो पता चला कि उनका बेटा वहां नहीं पहुंचा। पुलिस के अनुसार नाबालिग नौवीं कक्षा में पढ़ता है। जिसके पास मोबाइल भी नहीं है। फिलहाल अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग की तलाश की जा रही है।
मॉर्निंग वॉक करने गई 19 साल की युवती भी लापता
सीकर में मॉर्निंग वॉक करने के लिए गई 19 साल की युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 19 साल की बेटी 17 जून की सुबह करीब 4 बजे घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216043


