[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सद्बुद्धि यज्ञ से सरकार को चेताएगा पंचायतीराज कर्मचारी संगठन, 19 को जिला मुख्यालय पर जुटेंगे कर्मी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सद्बुद्धि यज्ञ से सरकार को चेताएगा पंचायतीराज कर्मचारी संगठन, 19 को जिला मुख्यालय पर जुटेंगे कर्मी

लंबित मांगों को लेकर पंचायत समिति सभागार में हुई जिला स्तरीय बैठक, आंदोलन की रणनीति तैयार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलन को और तेज करने का बिगुल बजा दिया है। संगठन ने 19 जून को जिला मुख्यालय पर ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अहम फैसला बुधवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित संगठन की जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में बनी रणनीति, अधिक संख्या में जुटने का आह्वान
संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और आंदोलन की आगामी रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने 19 जून को जिला मुख्यालय पर होने वाले सद्बुद्धि यज्ञ को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए जिलेभर के कर्मचारियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

सर्विस रिकॉर्ड और मांग पत्र पर हुआ मंथन
ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह फौजी ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को रेखांकित करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। बैठक में जिला परिषद से आए ओमप्रकाश झाझड़िया, सुरेंद्र वर्मा और अनिल सिहाग ने कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड से जुड़ी पेचीदगियों और उनके समाधान पर चर्चा की। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश बराला ने संगठन के मांग पत्र की प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस बैठक में ब्लॉक महामंत्री अशोक रेगर, जिला उपाध्यक्ष जयसिंह आलड़िया, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल महला, अशोक कुमार, पूर्णमल जाट, सुभिता, सजना, इंद्रा, रामस्वरूप चौहान, मुकेश कुमार सैनी, अभिषेक, कमलेश ओला, छोटूराम मीणा, कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम स्वामी, सुनीता, रेनू आलड़िया, सोनिया भारती, ज्योति, किशोरी लाल जांगिड़, रामवतार जांगिड़, तिलकराज, महेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles