काजड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान
काजड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान
बुहाना : ग्राम पंचायत काजड़ा स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
कैंप प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी स्वाती झा ने ग्रामीणों से संवाद किया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की गई और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को पट्टों का वितरण भी किया गया। तहसीलदार जय सिंह मीणा, ग्राम पंचायत प्रशासक मंजू तंवर, एडीओ सुरेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सीता ओला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गांव स्तर पर आयोजित शिविर को उपयोगी बताते हुए प्रशासन की पहल की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213632


