[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश साधारण सभा बैठक संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश साधारण सभा बैठक संपन्न

नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश साधारण सभा बैठक संपन्न

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की प्रदेश साधारण सभा बैठक का द्वितीय दिवस मंगलवार को छठे एवं समापन सत्र के साथ संपन्न हुआ। बैठक में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, चुनौतियों एवं उनके समाधान सहित शिक्षा और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण लाल गुप्ता ने “नई शिक्षा नीति : चुनौतियां, क्रियान्वयन एवं समाधान” विषय पर विचार रखते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान परंपरा, कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी, सतत प्रशिक्षण, नवाचार और समाज का सहयोग आवश्यक है।

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ केवल औपचारिक संबंध नहीं, बल्कि आत्मीय जुड़ाव स्थापित किया जाना चाहिए। इससे संगठन के प्रति अपनत्व और पारिवारिक भाव विकसित होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण, विश्वास और आपसी सहयोग में निहित है।

बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न संभागों एवं प्रकोष्ठों के दायित्वों की घोषणा भी की गई। त्रिवर्षीय चुनाव प्रक्रिया के तहत सीकर जिले की सुशीला कस्वा को प्रदेश संयोजक (महिला प्रकोष्ठ), यशवंत सिंह को संयुक्त मंत्री (पुरुष) चूरू संभाग, सारिका (नीमकाथाना) को संयुक्त मंत्री (महिला) चूरू संभाग, राकेश कुमार शर्मा को सह-संयोजक (प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ) तथा प्रभु दयाल सैनी को सदस्य (प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया।

इन नियुक्तियों पर जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला मंत्री रामलाल, अतिरिक्त जिला मंत्री सनत कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बिहारी सिंह कविया, जिला महिला मंत्री नीतू शर्मा, जिला महिला सचिव सुशीला रेवाड़ सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवदायित्ववान पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समापन अवसर पर प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा शिक्षा एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, समर्पण और राष्ट्रहित में शिक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles