[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुपट्टे-चुन्नी उतरवाकर मिली एंट्री, PTET परीक्षा में 4337 कैंडिडेट्स शामिल:9 केंद्र बनाए गए, बायोमेट्रिक जांच के बाद मिला प्रवेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुपट्टे-चुन्नी उतरवाकर मिली एंट्री, PTET परीक्षा में 4337 कैंडिडेट्स शामिल:9 केंद्र बनाए गए, बायोमेट्रिक जांच के बाद मिला प्रवेश

दुपट्टे-चुन्नी उतरवाकर मिली एंट्री, PTET परीक्षा में 4337 कैंडिडेट्स शामिल:9 केंद्र बनाए गए, बायोमेट्रिक जांच के बाद मिला प्रवेश

झुंझुनूं : राजस्थान के बीएड (B.Ed) कॉलेजों में दाखिले के लिए प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) परीक्षा रविवार को झुंझुनूं जिले में हुई। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। जिले के 9 केंद्रों पर 4337 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक जांच, पहचान पत्र सत्यापन और सख्त चेकिंग की गई। कई केंद्रों पर महिला स्टूडेंट्स के दुपट्टे और चुन्नी उतरवाकर जांच के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

बायोमेट्रिक जांच और सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सुबह से ही सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के जिला समन्वयक और मोरारका पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र सिंह न्यौला ने बताया कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने से पहले सभी अभ्यर्थियों की अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक जांच की गई।

गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड के साथ अपना फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र दिखाना भी जरूरी था। आधार कार्ड, वोटर आईडी सहित अन्य मान्य पहचान पत्रों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

महिला स्टूडेंट्स की भी हुई जांच

सुरक्षा नियमों के तहत सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। कई केंद्रों पर महिला स्टूडेंट्स के दुपट्टे और चुन्नी उतरवाकर चेकिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पहचान संबंधी डाक्यूमेंट्स का भी सत्यापन किया गया।

9 केंद्रों पर 4337 अभ्यर्थी रहे पंजीकृत

इस बार झुंझुनूं जिले में परीक्षा के लिए कुल 9 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 4337 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सुबह केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की मौजूदगी रही।

परीक्षा को नकल विहीन और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही विशेष उड़नदस्ते लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

दोपहर 12 बजे परीक्षा हुई समाप्त

सुबह 9 बजे शुरू हुई परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। निर्धारित समय पूरा होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने की अनुमति दी गई। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं।

फोटोज में देखें…

परीक्षा केंद्रों पर हुई चेकिंग।
परीक्षा केंद्रों पर हुई चेकिंग।
सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड चेक किए गए।
सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड चेक किए गए।

स्टूडेंट्स के दुपट्टे और चुन्नी बाहर उतरवाई गई।

Related Articles