[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले-BJP इवेंट-मैनेजमेंट की पार्टी, काम नहीं करती:CM के पास युवाओं से मिलने के लिए समय नहीं,राजस्थान के लिए दिल्ली से एक पैसा नहीं लाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डोटासरा बोले-BJP इवेंट-मैनेजमेंट की पार्टी, काम नहीं करती:CM के पास युवाओं से मिलने के लिए समय नहीं,राजस्थान के लिए दिल्ली से एक पैसा नहीं लाए

डोटासरा बोले-BJP इवेंट-मैनेजमेंट की पार्टी, काम नहीं करती:CM के पास युवाओं से मिलने के लिए समय नहीं,राजस्थान के लिए दिल्ली से एक पैसा नहीं लाए

सीकर : PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी केवल इवेंट और मैनेजमेंट की पार्टी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से धोक-प्रणाम करने के लिए दिल्ली जाते हैं। बीजेपी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जाए वहां तक तो ठीक है लेकिन राज्यपाल भी जा रहे हैं। दरअसल गोविंद सिंह डोटासरा शनिवार देर रात सीकर आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। जहां उन्होंने यह बात कही।

डोटासरा ने कहा कि बीजेपी इवेंट मैनेजमेंट की पार्टी है,काम इनको करना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल के नाम पर कार्यक्रम तो आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन जनता को यह भी बताया जाना चाहिए कि इन वर्षों में आखिर क्या उपलब्धियां हासिल हुईं।

डोटासरा ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भरतपुर में देव दर्शन के लिए तो समय मिल जाता है लेकिन युवाओं को पूछने के लिए समय नहीं है।

अपने आवास पर लोगों से मुलाकात करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा।
अपने आवास पर लोगों से मुलाकात करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा।

भाजपा सरकार 20 दिन शहरों में कैंप लगवाने की बात कर रही है, लेकिन पहले लगवाए कैंपों से कितने लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ? हमारी सरकार की तुलना में आज लोगों को 5 गुना महंगे पट्टे मिल रहे हैं। हमने 5-5 रुपए में लोगों को पट्टे बांटे थे। बिजली और पानी से जुड़ी कितनी समस्याओं का समाधान हुआ। इन पर चर्चा करने वाला कोई भी नहीं है।

बीजेपी सरकार ने आते ही कहा था कि कांग्रेस सरकार ने 10 लाख पट्टे जारी कर दिए। हम इनकी जांच करवाएंगे। जांच भी करवा ली,क्या हुआ। यह लोग एक-एक नगरपालिका और नगर परिषद में 10-10 पट्टे भी नहीं दे पाए हैं। 20 दिन के लिए क्या ही अभियान होगा।

बीजेपी सरकार में जब पहले प्रशासन शहरों के संग अभियान चला तब प्रभारी मंत्री संजय शर्मा नीमकाथाना गए,सीकर आए लेकिन शिविर में कर्मचारी नहीं मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा फिर भी कोई एक्शन हुआ ही नहीं।

डोटासरा ने कहा-CM भजनलाल शर्मा को देवदर्शन के लिए तो समय है लेकिन युवाओं से मिलने के लिए नहीं।
डोटासरा ने कहा-CM भजनलाल शर्मा को देवदर्शन के लिए तो समय है लेकिन युवाओं से मिलने के लिए नहीं।

आज हर वर्ग परेशान हो चुका है। दिन में 20-20 बार बिजली की कटौती हो रही है। किसानों के साथ लगातार अन्याय ही हो रहा है। मंत्री के साथ चलने वाले लोग इतना बड़ा भ्रष्टाचार कर रहे हैं। फिर कहते हैं कि हम तो किसानों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

बीजेपी के कार्यक्रम में राज्यपाल भी जा रहे हैं-डोटासरा

भाजपा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जाए वह तो समझ में आता है लेकिन राज्यपाल जा रहे हैं। कृषि मंत्री इतने बड़े कार्यक्रम में नहीं जा रहा। बीजेपी की अंतरकलह से लोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के धोक-प्रणाम करने के लिए दिल्ली जाते हैं। राजस्थान के लिए दिल्ली से एक पैसा लेकर नहीं आए। प्रदेश के हालात बड़े गंभीर हैं।

जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी को नौकरी से हटाने के बाद सुसाइड मामले पर डोटासरा ने कहा कि हमारी कांग्रेस की सरकार के समय संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का नियम बना था। बीजेपी गवर्नमेंट नई नौकरी तो दे नहीं रही लेकिन संविदा कर्मचारियों को निकाल रही है। जिससे परेशान होकर लोग सुसाइड कर रहे हैं।

सीएम के पास युवाओं से मिलने के लिए समय नहीं-डोटासरा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भरतपुर में देव दर्शन के लिए तो समय मिल जाता है लेकिन युवाओं को पूछने के लिए समय नहीं है। कोटा में प्रसूताओं की मौत हो गई,बीकानेर में किडनियां फेल हो गई। स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि नाचते-गाते आई थी क्या। यह जो असंवेदन रवैया है सरकार और मंत्रियों का उससे लोग परेशान हैं।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 17 जून को राहुल गांधी कोटा आ रहे हैं। जो कोटा में नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स से संवाद करेंगे। नीट के पेपर जो लगातार आउट हुए,स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया,इसके अलावा अन्य भी कई परेशानियों से स्टूडेंट्स घिरे हुए हैं। इन्हीं बातों को लेकर राहुल गांधी स्टूडेंट्स से बात करेंगे।

राहुल गांधी स्टूडेंट्स से उनकी व्यक्तिगत समस्याएं पूछेंगे कि वह किस तरीके की परेशानी झेल रहे हैं। इसके अलावा देश में युवाओं की क्या समस्याएं हैं। जो कोचिंग में रहते हैं उनको क्या प्रॉब्लम आती है। मोदी सरकार से युवाओं को क्या अपेक्षा थी और कहां विफल रह गए।

Related Articles