बारिश से पूर्व जलभराव की समस्या के समाधान के पुख्ता इंतजाम करने की मांग, मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन
बारिश से पूर्व जलभराव की समस्या के समाधान के पुख्ता इंतजाम करने की मांग, मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : नगरपरिषद में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच ने जयपुर में मुख्य सचिव के नाम संयुक्त सचिव मुकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बारिश से पूर्व शहर में जल निकासी के समुचित प्रबंधन करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले वर्ष सुजानगढ़ में हुई अतिवृष्टि के कारण शहर में करोड़ों रूपए का नुकसान हुआ था। जलभराव के चलते आमजन का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था, जिसे शहर की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक माना जा सकता है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में सुजानगढ़ में ड्रेनेज योजना का कार्य प्रगति पर जरूर है, लेकिन आगामी वर्षा ऋतु (मानसून) के शुरू होने से पहले इस कार्य के पूर्ण होने की संभावना नहीं है। ऐसे में यदि समय रहते वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए गए, तो शहर को एक बार फिर जलभराव का सामना करना पड़ सकता है। ज्ञापन में सभी प्रमुख तलाइयों से जल-निकासी के लिए अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने, हाई-पावर पंप सेटों की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2207800


