नोटिस के बावजूद जारी था अवैध निर्माण, नगरपालिक ने रुकवाया कार्य
नोटिस के बावजूद जारी था अवैध निर्माण, नगरपालिक ने रुकवाया कार्य
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : नगरपालिक प्रशासन ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए एक व्यावसायिक निर्माण कार्य पर बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित एक निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया, जो कि पूर्व में जारी नोटिस और निर्देशों की अवहेलना करते हुए लगातार जारी था।नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) द्वारका प्रसाद ने बताया कि संबंधित निर्माणकर्ता को पहले ही नोटिस जारी कर नियमानुसार जवाब प्रस्तुत करने तथा निर्माण कार्य को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया।
उन्होंने बताया कि कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) मुकेश स्वामी तथा एएसआई गिरधारी लोहिया को मौके पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और निर्माण कार्य को बंद करवाते हुए संबंधित पक्ष को सख्त हिदायत दी। ईओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगरपालिक प्रशासन ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा निर्देशों के बावजूद अवैध निर्माण जारी रखा जाता है, तो मौके पर उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए ऐसे मामलों में लगातार सख्ती बरतने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206200


