श्री राम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, सुदामा चरित्र की झांकी से भावविभोर हुए श्रद्धालु
श्री राम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, सुदामा चरित्र की झांकी से भावविभोर हुए श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर के श्री राम मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का मंगलवार को महाआरती, पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसादी के साथ भव्य समापन हुआ। अधिकमास पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वृंदावन के कथा वाचक हरीश ठाकुर महाराज ने कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के आदर्श मित्रता प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग पर सुदामा चरित्र की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी के दर्शन होते ही कथा पंडाल जयघोशों से गूंज उठा।
श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा श्रवण करते नजर आए। कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इसके बाद शुकदेव महाराज की विदाई प्रसंग का भी मार्मिक वर्णन किया गया। सोमवार को भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेष वंदना से किया गया। जागरण में कानपुर के राम त्रिपाठी, मन्नत शर्मा, चूरू के मेहुल षर्मा, अनुज गोयल, राकेश दाधिच ने अपनी मधुर वाणी से एक से बढ़कर एक भजनों की षानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित भजन प्रेमियों को झुमने पर मजबुर कर दिया।

कथा समाप्ति पर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमानों एवं श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। पूर्णाहुति के पश्चात महाआरती हुई तथा सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसादी ग्रहण की। आयोजन की सफलता पर कथा वाचक हरीश ठाकुर महाराज का समिति के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उपस्थित हरि प्रेमियों ने उनका अभिनंदन करते हुए कथा के माध्यम से दिए गए आध्यात्मिक संदेशों की सराहना की।
कथा के सफल आयोजन पर समस्त हरि प्रेमियों ने श्रद्धालुओं, सहयोगी भामाशाहों, सामाजिक संगठनों, सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं, जिला प्रशासन तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और भगवान की कृपा से यह भक्तिमय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। हरि प्रेमियों ने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में माताओं, बहनों, बुजुर्गों एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। साथ ही तन-मन-धन से सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं और सेवाभावी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2204657


